Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अगस्त। कोतवाल में एक विवाहित महिला ने पति पर गाली-गलौज मारपीट करने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की।कोतवाली पुलिस की सार्थक पहल से दंपति एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।पुलिस ने दंपति को भविष्य में झगडा नही किए जाने की बात कहते हुए साथ रहने के लिए पहल की।दंपति के बीच कराई गई सुलह से दंपति प्रसन्नता पूर्वक बापिस घर लौट गए।कोतवाली क्षेत्र के महासिंहपुर मार्ग स्थित गांव श्रीनगर की एक पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ घर में बंद कर गालीगलौज मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर देते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।पीड़ित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पति को बुलाकर पत्नी के साथ गाली-गलौज मारपीट करने का कारण पूछते हुए भविष्य में मारपीट व लड़ाई झगडा करने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।श्रीनगर निवासी महिला ममता देवी ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा को लिखित तहरीर शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसकी शादी छह वर्ष पहले खजान सिंह के साथ कोर्ट न्यायालय से हुई थी।ममता देवी ने  बताया कि शादी के बाद सही सलामत रखा।उसके बाद उसके पति खजान सिंह आए दिन गाली-गलौज मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देने लगे लेकिन मै (ममता)फिर भी बर्दाश्त करती रही।बारह अगस्त दिन बुधवार को पति ने कमरे में बंद कर गालीगलौज मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़ित प्रार्थिया के चार छोटे छोटे बच्चे है।पीड़ित महिला पति के द्वारा की गई गाली-गलौज मारपीट से व्यथित परेशान होकर अपने स्वर्गीय पिता भोला सिंह के घर पर पहुंची।जहां पर मैने अपने मायके के परिजनों को घटना की जानकारी दी।तेरह अगस्त दिन गुरूवार को आज मै अपने मायके पक्ष के परिजनो के साथ कोतवाली में पति के खिलाफ लिखित तहरीर देकर शिकायत करने आई हूं।मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्रवाई करे।कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने पीडित महिला ममता देवी की लिखित तहरीर लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए पति खजान सिंह को कोतवाली बुलाकर सबसे पहले हिरासत में ले लिया।बाद में महिला ममता देवी के मायके पक्ष के परिजनो व गांव श्रीनगर के पूर्व प्रधान पति के  माध्यम से उपनिरीक्षक स्तर के दरोगा जुगेन्द्र सिंह,महिला कांस्टेबल रीना यादव के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्र पर भेजकर कांउसलिंग कराकर दोनो पति पत्नी के बीच समझा-बुझाकर रजामंदी कराए जाने के बाद घर के लिए भेज दिया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि पीडित महिला व उसके पति के बीच काउंसलिंग कराकर आपस में रजामंद कराकर समझौता कराए जाने के बाद घर गांव श्रीनगर के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page