सादाबाद (सहपऊ) 14 अगस्त। शुक्रवार दोपहर सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन और उप मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम ने कस्बे में संचालित पैथोलॉजी सेंटरों एवं क्लीनिकों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन पैथोलॉजी सेंटर और एक क्लीनिक को बंद करा दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि हाथरस से उप मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के होली गेट स्थित बांके बिहारी पैथोलॉजी, जेके क्लीनिक एवं सीएस पैथोलॉजी तथा हनुमान तिराहा स्थित गणेश पैथोलॉजी एवं उपाध्याय क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। जांच में जेके क्लीनिक के बाहर क्लीनिक का बोर्ड लगा मिला, जबकि अंदर पैथोलॉजी संचालित होती पाई गई। वहीं बांके बिहारी पैथोलॉजी के स्थान पर जनसूचना केंद्र संचालित मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शैक्षिक एवं प्रशिक्षण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुरदिलनगर : सरस्वती विद्या मंदिर में मेहंदी
August 14, 2026
पुरदिलनगर : आजादी के पर्व पर निकली
August 14, 2026
हसायन : तीन लाख रूपए व चार
August 14, 2026
हसायन : दंपति को समझा-बुझाकर किया साथ
August 14, 2026
हसायन : कावंड पथ मार्ग से गाडी
August 14, 2026
हसायन : रुपए के लेनदेन को लेकर
August 14, 2026
हसायन : नगर पंचायत सभासद व कर्मचारियों
August 14, 2026
Weather
Hathras
10:03 pm,
Aug 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











