सादाबाद (सहपऊ) 14 अगस्त। केवाईसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सहपऊ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खातों का विवरण जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं मामले में शामिल संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) जेएन अस्थाना ने बताया कि जांच के दौरान कस्बा सहपऊ के अलावा नगला सुखराम, ढकपुरा, कोंकना कलां और नगला बिहारी गांव के कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह साइबर ठगी का नेटवर्क काफी बड़े स्तर पर फैला हुआ है और इसमें आगरा के कुछ युवकों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। सीओ ने बताया कि पुलिस पिछले करीब तीन माह से संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जांच के दौरान कुछ युवकों के पास महंगी थार, स्विफ्ट कार, बुलेट मोटरसाइकिल तथा घरों में लाखों रुपये की सजावटी सामग्री और झूमर मिलने से पुलिस का संदेह और मजबूत हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं जिन लोगों के साथ केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है, वे भी स्वयं कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी
October 3, 2026
सादाबाद क्षेत्र में जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान
October 3, 2026
मुरसान : पति की हत्या के मुकदमे
October 3, 2026
सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर
October 3, 2026
हनुमान चालीसा पाठ को निकले थे, रास्ते
October 3, 2026
युवक ने लगाया मारपीट व जान से
October 3, 2026
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये
October 3, 2026
Weather
Hathras
3:41 am,
Oct 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





