सिकन्दराराऊ 13 अगस्त। नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) के बच्चों ने गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी नावेद अंसारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। बच्चों के उत्साह और देशप्रेम से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। नगर के जिन-जिन मार्गों से रैली गुजरी, वहां लोगों ने बच्चों के उत्साह और देशभक्ति की भावना की सराहना की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी नावेद अंसारी और प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य जनजागरण करना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान के साथ राष्ट्रप्रेम के महत्व से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं। साथ ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें। कार्यक्रम में शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय, विवेक बघेल, प्रमोद बघेल, आरके सिंह जादौन, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, चेतन शर्मा, डॉ. राकेश सेंगर, पूर्वेन्द्र शर्मा, महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
बुधवार (30/09/26) दर्शन श्री गणेश जी महाराज हरीपर्वत, तरफरा रोड हाथरस
September 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
बुधवार (30/09/26) दर्शन श्री गणेश जी महाराज
September 30, 2026
3-4 अक्टूबर को मथुरा में UP चुनाव
September 30, 2026
श्री दाऊजी मेले में सुनील पाल ने
September 30, 2026
आगरा रोड पर खुले प्लॉट में डाला
September 30, 2026
हाथरस में हुआ भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं
September 30, 2026
मेला श्री दाऊ जी महाराज में मेधावी
September 30, 2026
मुरसान : टिमरली में युवक ने फंदे
September 30, 2026
Weather
Hathras
12:58 pm,
Oct 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










