Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 अगस्त । हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महों खास में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजुला माहौर विधायक सदर द्वारा उपस्थित नवजात कन्याओं को बेबी किट,ड्रेस, मिठाई, पौधा इत्यादि का वितरण करते हुए जन्म लेने वाली नवजात कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विधायक सदर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है,अतः आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ नवजात बेटियों को ईश्वर का अमूल्य उपहार मानते हुए इनका उचित पालन पोषण करें। उन्होंने महिलाओं को उचित आहार के विषय में भी बताया कि अभी छह माह तक मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार है।इसके पश्चात छ माह की आयु से घर में बना हुआ दलिया, दाल इत्यादि ही खिलाएं।बाजार के बने हुए पैकेज्ड फूड किसी भी स्थिति में बच्चों को न खिलाएं। उचित पोषण के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या द्वारा उपस्थित बालिकाओं के परिवारीजनों से कन्या सुमंगला योजनांतर्गत आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी साहब सिंह ने महिलाओं को प्रचुर मात्रा में आयरन एवं कैल्शियम युक्त आहार लेने हेतु प्रेरित किया।महिला कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनांतर्गत 25000 रुपए की धनराशि छह चरणों में बालिकाओं को प्रदान की जाती है। ऐसे परिवार जिनकी आय तीन लाख रुपए से कम है तथा परिवार में दो संतान हैं। ऐसे परिवार में जन्म लेने वाली बालिकाओं को प्रथम चरण में बालिका का जन्म होने पर रूपये 5000 की धनराशि प्रदान की जाती है। द्वितीय श्रेणी में 1 वर्ष तक के टीकाकरण पूर्ण होने पर रूपये 2000 की धनराशि प्रदान की जाती है। तृतीय श्रेणी में कक्षा एक में प्रवेश लेने पर रूपये 3000 की धनराशि, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर रूपये 3000 की धनराशि, पंचम श्रेणी में कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर रूपये 5000 की धनराशि तथा छठवीं श्रेणी में 10वीं या 12वीं के बाद किसी भी प्रकार का डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर रूपये 7000 की धनराशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से मोनिका दीक्षित, ज्योति तोमर, सीमा गौतम, मोहित तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page