Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 अगस्त। सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 112 नंबर पर तलवार से हत्या की झूठी सूचना देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे शांति भंग के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि महरारा गांव निवासी श्याम सुंदर ने अपने मोबाइल फोन से कोतवाली पुलिस और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर यह जानकारी दी थी। उसने दावा किया था कि किसी व्यक्ति की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने तुरंत पवन मोबाइल टीम और 112 नंबर की टीम को महरारा गांव भेजा। पुलिस ने श्याम सुंदर से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। बाद में पता चला कि उसके फोन में बात करने के लिए बैलेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल में 200 रुपये का रिचार्ज कराया, जिससे उससे संपर्क स्थापित हो सका। संपर्क होने पर पुलिस श्याम सुंदर तक पहुंची और उसे शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page