Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनका बेटा वर्तमान में भारतीय सेना में असम में तैनात है। महिला अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहती हैं। उनकी बेटी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है और प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 1 अगस्त की सुबह करीब चार बजे हुई, जब युवती दौड़ लगाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने युवती का वीडियो भी बनाया। वह मंगलवार सुबह खेत पर चारा लेने जा रही थीं, तभी नामजद आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने उनके पति और सेना में तैनात बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं बेटियों के भविष्य और सम्मान को प्रभावित करती हैं और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page