हाथरस (मुरसान) 06 अगस्त। कस्बा मुरसान के हाथरस रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आज भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी 11 से 14 अगस्त के बीच मुरसान में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि 11 से 14 अगस्त के बीच किसी एक दिन मुरसान कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तिथि और समय का अंतिम निर्णय पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा जल्द घोषित किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यशाला की मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने में पूरी सक्रियता के साथ योगदान देने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर आमजन को यात्रा से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजकुमार शर्मा, मुख्तियार सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष कपिल कौशिक, सुरेश वाष्णेय, कपिल दीक्षित सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार शर्मा ने किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न
September 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
सासनी और हसायन ब्लॉक परिसर में लगेंगे
September 25, 2026
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के
September 25, 2026
डीएम ने नगर निकायों की योजनाओं की
September 25, 2026
3 अक्टूबर को हाथरस में विभिन्न परियोजनाओं
September 25, 2026
50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों
September 25, 2026
महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए
September 25, 2026
पोक्सो अधिनियम को लेकर छात्राओं को किया
September 25, 2026
Weather
Hathras
8:35 pm,
Sep 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









