हाथरस 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की अगस्त 2026 की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराने को कहा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने तथा संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जा रहे एवं आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न
September 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
सासनी और हसायन ब्लॉक परिसर में लगेंगे
September 25, 2026
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के
September 25, 2026
डीएम ने नगर निकायों की योजनाओं की
September 25, 2026
3 अक्टूबर को हाथरस में विभिन्न परियोजनाओं
September 25, 2026
50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों
September 25, 2026
महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए
September 25, 2026
पोक्सो अधिनियम को लेकर छात्राओं को किया
September 25, 2026
Weather
Hathras
9:17 pm,
Sep 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










