Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। जनपद न्यायाधीश के आदेश के क्रम में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किशोर-किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम) निर्भय नारायण राय ने की। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल यौन अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में बताया। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋतुराज सिंह ने भी छात्राओं को कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में विधि छात्र हर्ष गोयल, हर्षवर्द्धन द्विवेदी एवं टिंकू पहलावत ने भी पोक्सो अधिनियम से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शानू यादव, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने कार्यक्रम में रुचि के साथ सहभागिता की। अभियान के माध्यम से जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण, कानूनी अधिकारों एवं पोक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page