हाथरस 06 अगस्त। भारतीय शिक्षण मंडल, हाथरस के तत्वावधान में श्री हरचरण दास अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में पावन व्यास पूजन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि वेदव्यास के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करते हुए उनके जीवन और भारतीय ज्ञान परंपरा में योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा सरिता देवी तथा भारतीय शिक्षण मंडल की जिला संयोजक प्रो रंजना गुप्ता ने मां सरस्वती और महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद हाथरस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए महर्षि वेदव्यास के जीवन और उनके द्वारा रचित ज्ञान-संपदा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास भारतीय ज्ञान परंपरा के महान ऋषि माने जाते हैं। उन्होंने वेदों का संकलन एवं विभाजन किया तथा महाभारत जैसे महान महाकाव्य की रचना की। इसके अलावा अनेक पुराणों और ब्रह्मसूत्र की रचना का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। इसी कारण उन्हें ‘जगद्गुरु’ और ‘आदि गुरु’ के रूप में सम्मानित किया जाता है। भारतीय शिक्षण मंडल की जिला संयोजक प्रो. रंजना गुप्ता ने कहा कि व्यास पूजन हमें ज्ञान का सम्मान करने तथा गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। जिला कार्यकारिणी की सहसंयोजक डॉ. शशि कुमारी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज का निर्माता होता है। शिक्षक के व्यक्तित्व, आचरण और विचारों का प्रभाव आने वाली अनेक पीढ़ियों पर पड़ता है। कार्यक्रम की संयोजिका निवेदिता वाजपेई रहीं। समारोह में कॉलेज का समस्त शिक्षक परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सरिता देवी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला 16 वर्षीय किशोर लापता, मोबाइल भी मिला बंद
September 24, 2026
स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला
September 24, 2026
स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा लापता, पिता
September 24, 2026
बाइक और दो लाख रुपये की मांग,
September 24, 2026
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला
September 24, 2026
घर में घुसकर फाटक तोड़ा, नाबालिग बच्चियों
September 24, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
September 24, 2026
नींद से उठकर लघुशंका के लिए जा
September 24, 2026
Weather
Hathras
8:08 am,
Sep 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




