सादाबाद 05 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत नशा मुक्ति और घरेलू हिंसा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर-रेंजर और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम, मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक अजय कुमार और अन्य प्राध्यापकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि का, जबकि रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. राधा शर्मा ने प्राचार्य का पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों की जड़ में भी नशा एक प्रमुख कारण होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और कहीं भी अवैध नशे का कारोबार दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। उपनिरीक्षक कुमार ने यह भी कहा कि बेटियां मिशन शक्ति की ताकत हैं और उन्हें आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मसम्मान के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनना है। उन्होंने नशे को समाज और युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा अभिशाप बताया। डॉ. गौतम ने घरेलू हिंसा को रोकने के लिए परिवारों में सम्मान और संस्कार की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प लेने और अपने गांव और परिवार में इस मामले में जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रिया बंसल, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. नरेन्द्र कुमार, डॉ. दिनेश कुमार तोमर, डॉ. नीरज उपाध्याय, कर्मचारी संजय शर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस इकाई, रोवर-रेंजर दल और मिशन शक्ति टीम का विशेष सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव कल
August 5, 2026
अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने
August 5, 2026
आठ लाख रुपये और कार की मांग,
August 5, 2026
दो दिन में दो बार हमला, युवक
August 5, 2026
गाली देने से मना किया तो लोहे
August 5, 2026
पुलिसकर्मी पति पर दहेज उत्पीड़न और अश्लील
August 5, 2026
सुबह सात से रात नौ बजे तक
August 5, 2026
Weather
Hathras
9:45 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





