
हाथरस 05 अगस्त। सासनी थाना क्षेत्र के नया बिजली घर निवासी फैसल पुत्र रईस ने दो भाइयों और उनकी मां पर मारपीट एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। फैसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में सरकारी स्कूल के पास वनगढ़ रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान बिजलीघर निवासी कैप पुत्र नफीस और उसके भाई जाकिर पुत्र नफीस ने कथित तौर पर बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। फैसल ने जब गाली देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों भाइयों ने लोहे की पंच से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद उसका भाई मामले की शिकायत करने आरोपितों के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां कैप और जाकिर की मां नगीना पत्नी नफीस ने घर से ईंट-पत्थर निकालकर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कैप, जाकिर और नगीना के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








