Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। श्री दिव्य योग कला मंदिर जैतपुर सलेमपुर के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से लेकर अनन्त त्रियोदशी के उपलक्ष्य में इक्कीस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तत्वावधान में दिन चार सौ अस्सी घंटे से निरतंर ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम का जाप किया जा रहा है।श्री दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री एक हजार आठ श्री कलाधर जी महाराज के सानिध्य में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से लेकर भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि तक चलने वाले ऊॅं नम: शिवाय अखंड नाम जप निरंतर सुमिरन अखंड नाम जाप में धर्मार्थ प्रवृति के ग्रामीण श्रद्धालुओ के द्वारा रात दिन भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की आराधना स्तुति की जा रही है।भोर की पहली किरण से प्रारंभ हुए ऊॅं नम:शिवाय अखंड नाम जप  निरतंर सुमिरन अखंड नाम जप से वातातवरण भक्तिमय दिखाई दे रहा है।सत्संग कार्यक्रम में भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा संगीत वाद्य यंत्र ढोलक,मजीरा,माइक साउंड के माध्यम से भक्ति की अखल प्रवाहित की जा रही है।कार्यक्रम एवं श्री दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री एक हजार आठ श्री कलाधर जी महाराज ने बताया कि इक्कीस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगवान शिव के ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम जप निरतंर सुमिरन से समाज में भक्ति,धर्म आस्था की त्रिवेणी प्रवाहित कर समाज को परमपिता भगवान शिव का नाम जप कराए जाने से मानसिक शांति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page