सादाबाद 04 अगस्त। क्षेत्र के कुरसंडा गांव में वृद्ध मजदूर की सोमवार देर रात मौत हो गई। तीन महीने पहले उन्हें कुत्ते ने काटा था और अब उनमें रेबीज के संदिग्ध लक्षण दिखाई दिए थे। कुरसंडा निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल सिंह पुत्र राम सिंह आगरा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। करीब तीन महीने पहले गांव में एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए थे। वहां चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की तीन खुराकें दी गई थीं। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह चंद्रपाल सिंह घर के पास खेत पर शौच के लिए गए थे। वहां अचानक पानी देखकर उन्हें तेज घबराहट और भय महसूस हुआ। घर लौटकर उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल आगरा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वापस ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एक और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। हालांकि, उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और देर रात घर पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार वैक्सीन लगवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद चंद्रपाल सिंह की जान नहीं बच सकी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि रेबीज से बचाव के लिए कुत्ते के काटने के बाद समय पर पूरी वैक्सीन श्रृंखला और आवश्यकता पड़ने पर रेबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन लगवाना बेहद जरूरी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलवार (04/08/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
August 4, 2026
हाथरस में 57 क्विंटल सिक्के बरामद होने
August 4, 2026
गौशाला के मुख्य गेट पर ट्रांसफार्मर लगाने
August 4, 2026
बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर
August 4, 2026
हाथरस में किशोरी लापता, एटा के युवक
August 4, 2026
युवती से छेड़छाड़ के बाद परिजनों से
August 4, 2026
मोबाइल चलाने को लेकर बच्चों में झगड़ा,
August 4, 2026
Weather
Hathras
10:27 pm,
Aug 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









