Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 अगस्त। क्षेत्र के कुरसंडा गांव में वृद्ध मजदूर की सोमवार देर रात मौत हो गई। तीन महीने पहले उन्हें कुत्ते ने काटा था और अब उनमें रेबीज के संदिग्ध लक्षण दिखाई दिए थे। कुरसंडा निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल सिंह पुत्र राम सिंह आगरा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। करीब तीन महीने पहले गांव में एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए थे। वहां चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की तीन खुराकें दी गई थीं। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह चंद्रपाल सिंह घर के पास खेत पर शौच के लिए गए थे। वहां अचानक पानी देखकर उन्हें तेज घबराहट और भय महसूस हुआ। घर लौटकर उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल आगरा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वापस ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एक और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। हालांकि, उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और देर रात घर पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार वैक्सीन लगवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद चंद्रपाल सिंह की जान नहीं बच सकी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि रेबीज से बचाव के लिए कुत्ते के काटने के बाद समय पर पूरी वैक्सीन श्रृंखला और आवश्यकता पड़ने पर रेबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन लगवाना बेहद जरूरी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page