सिकन्दराराऊ 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के नवें स्थापना दिवस के अवसर पर संचालित माटी कला जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत हसायन मंडल के ग्राम अंडोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधानसभा के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों एवं माटी कला से जुड़े कारीगरों को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। अपने संबोधन में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों एवं माटी कला से जुड़े शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। उन्होंने माटी कला के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल देते हुए कारीगरों से अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पारंपरिक कारीगरों के कौशल को नई पहचान दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, आधुनिक तकनीक तथा विपणन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा प्रसाद प्रजापति ने की। इस अवसर पर राजकुमारी गोला, देवकी नंदन गोला, सत्यपाल दिवाकर, संजय प्रजापति, बीरेंद्र सिंह चौहान, गिर्राज गोला, गीतम सिंह गोला, मनोज कुमार गोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं माटी कला से जुड़े कारीगर उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नशे के विरोध पर पत्नी की बेरहमी
July 28, 2026
सांप के डसने से 70 वर्षीय महिला
July 28, 2026
पीड़िता बोली- बाइक और एक लाख रुपये
July 28, 2026
दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने और
July 28, 2026
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान
July 28, 2026
विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने ब्लॉक
July 28, 2026
जेईई एडवांस्ड में एसआरबी पब्लिक स्कूल के
July 28, 2026
Weather
Hathras
12:15 am,
Jul 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







