
सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला दखल वार्ड संख्या दस में मंगलवार को पन्द्रह सितंबर को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश महोत्सव का पर्व मनाया गया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर कल सोमवार को भगवान गणपति गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई थी।गणेश महोत्सव के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भगवान गणपति गणेश के दरबार में संगीतमय वातावरण में भवेश धार्मिक संकीर्तन मंडल के आचार्यो ने संगीत वाद्ययंत्र ढोलक,मजीरा,चंग,डिजीटल संगीत वाद्य यंत्र पर संगीतबद्ध किया गया सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।सुंदर कांड के पाठ के दौरान भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा सुंदर कांड की सुंदर सुंदर प्रस्तुतियों दोहा छंद भजन को श्रवण कर भक्त भाव विभोर हो गए।सुंदर कांड के संगीतमय पाठ के आयोजन से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।सुंदर कांड में आ जाना आ जाना मां नदनी केसरी के लाल माॅ जानकी प्रभु राम का हाथ पकडकर आ जाना,सीताराम चरण रति मोरे।अनु दिन बडहु अनुग्रह तेरे।। सहित तमाम चौपाई छंद दोहा पर श्री हनुमान जी महाराज व जय गणेश गणपति,जय गणपति बप्पा मोरया, विघ्नहर्ता गणेशा,जय गणेशा जय गणेशा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस मोके पर राकेश कौशिक, पवन कौशिक,हर्ष कौशिक, देवांश कौशिक, यश कौशिक, जीवन कौशिक, अंकुर शर्मा, गौरव कौशिक सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।






