हाथरस 28 जुलाई। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा “फौजी” ने जानकारी देते हुए बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरु पूर्णिमा, संवत 2083, तदनुसार 29 जुलाई दिन बुधवार को दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान शिशिर में प्रातः 8:30 बजे से विष्णु हवन यज्ञ, विश्व शांति एवं आपसी सद्भाव की कामना के साथ गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यों सहित धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। सभी से अनुरोध किया गया है कि वे प्रातः 8:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनें तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भी कार्यक्रम की जानकारी देकर अपने साथ लाएं। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा “फौजी” ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर विश्व शांति, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री दाऊजी मेले के विराट कुश्ती दंगल
September 15, 2026
कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बोले यतेंद्र
September 15, 2026
अग्रिम कर जमा करने को लेकर आयकर
September 15, 2026
सासनी : गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य
September 15, 2026
हसायन : बाजार में जर्जर पेयजल पाइप
September 15, 2026
हसायन : विवाहित महिला ने ससुर पर
September 15, 2026
हसायन : गणेश महोत्सव पर सुंदर कांड
September 15, 2026
Weather
Hathras
10:10 pm,
Sep 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










