Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जुलाई। आज दोपहर विधायक गुड्डू चौधरी ने कुम्हरई से अनगदा तक निर्माणाधीन सड़क का ग्रामीणों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों से भी उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर सुझाव और समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि जनता को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को वर्षों तक सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दौरान, मनोज चौधरी ताजपुर, रामसहाय सिंह, सुभाष बंशी वाले, ओमवीर सिंह, कर्मवीर छोटे सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page