हाथरस (मुरसान) 20 जुलाई। मुरसान क्षेत्र के गांव खरगू में रविवार देर रात शराब के नशे में एक ग्रामीण द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान ले गए। जानकारी के अनुसार, गांव खरगू निवासी हेमराज रविवार रात करीब 11:15 बजे अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हेमराज के साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल सीएचसी मुरसान लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
10 सितंबर को मनाई जाएगी भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती
September 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
10 सितंबर को मनाई जाएगी भारत रत्न
September 4, 2026
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 2 से
September 4, 2026
शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए 30
September 4, 2026
विदेशों में भी गूंजती है भगवान कृष्ण
September 4, 2026
सासनी : वैदिक परंपरा के साथ मनाई
September 4, 2026
2027 के रण से पहले EVM-VVPAT की
September 3, 2026
आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का
September 3, 2026
Weather
Hathras
7:24 pm,
Sep 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












