Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 जुलाई। मुरसान क्षेत्र के गांव खरगू में रविवार देर रात शराब के नशे में एक ग्रामीण द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान ले गए। जानकारी के अनुसार, गांव खरगू निवासी हेमराज रविवार रात करीब 11:15 बजे अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हेमराज के साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल सीएचसी मुरसान लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page