हाथरस (मुरसान) 20 जुलाई । मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई में पुराने मुकदमे में समझौता न करने पर एक किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ओमप्रकाश कौशिक, निवासी गांव मगटई, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह नेत्रपाल के ट्यूबवेल पर खेतों में पानी लगाने के संबंध में बातचीत करने गए थे। वहां मनोहर पुत्र महावीर सिंह, उसका पुत्र अभिषेक तथा पत्नी राजेन्द्री देवी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने ओमप्रकाश पर एक पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने समझौते से इनकार किया, तो मनोहर ने अपने पुत्र और पत्नी को उन्हें पकड़ने के लिए कहा, जिसके बाद तीनों ने लाठी, डंडे और सरिये से हमला कर दिया। ओमप्रकाश किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर दोबारा मारपीट की। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने घर का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अकेला मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल ओमप्रकाश का उपचार कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
2027 के रण से पहले EVM-VVPAT की
September 3, 2026
आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का
September 3, 2026
ढाबे पर विवाद के बाद घर पर
September 3, 2026
इंटरनेट मीडिया पर बाल अश्लीलता संबंधी कंटेंट
September 3, 2026
2027 की तैयारी में जुटी सपा, राकेश
September 3, 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों
September 3, 2026
सोशल इंस्फ्यूलर छवि वार्ष्णेय के घर पर
September 3, 2026
Weather
Hathras
5:37 pm,
Sep 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












