Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 सितंबर। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर 10 सितंबर आज जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री रहे पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के देश और प्रदेश के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान को इस अवसर पर याद किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभागों के अधीनस्थ कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 10 सितंबर को पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाए। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के लिए आवश्यक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित कार्यक्रमों में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा उनके आदर्शों एवं विचारों से नई पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से संक्षिप्त परिचर्चा एवं विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनकी संक्षिप्त आख्या एवं छायाचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट एवं फोटो जिला पर्यटन सूचना अधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है। जयंती समारोह के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के राष्ट्र सेवा, स्वतंत्रता आंदोलन और देश निर्माण में दिए गए योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page