Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव बड़ा अईयापुर से एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है। गांव बड़ा अईयापुर निवासी पूजा पत्नी भूरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा 15 जुलाई की रात बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 17 जुलाई को पूजा ने कोतवाली सदर पहुंचकर बेटे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page