Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी निवासी गिरीश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जितेंद्र कुमार, निवासी गांव कनकपुर, थाना बागवाला, जनपद एटा, रामपुर क्षेत्र में “बालाजी स्कूटी एवं ई-रिक्शा” के नाम से दुकान संचालित करता है। दुकान पर आने-जाने के दौरान दोनों के बीच परिचय हो गया था। पीड़ित के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को जितेंद्र कुमार ने अपने निजी कार्य के लिए उससे 2.50 लाख रुपये नकद उधार लिए थे। गिरीश कुमार का दावा है कि रुपये दिए जाने का वीडियो रिकॉर्ड उनके मोबाइल फोन में सुरक्षित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह आरोपित को 50 हजार रुपये और 70 हजार रुपये उधार दे चुके हैं। गिरीश कुमार का कहना है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित लगातार टालमटोल करता रहा। कई बार दुकान पर मिलने के बावजूद उसने रुपये वापस नहीं किए और हर बार अलग-अलग बहाने बनाता रहा। पीड़ित ने 18 जुलाई को हाथरस जंक्शन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page