Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 जुलाई। थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आगरा रोड स्थित जेपी प्लाजा के समीप कैंटीन के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युवांक पुत्र चन्द्रकेश, निवासी हुलासी गढ़ी, कस्बा एवं थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना सादाबाद में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 288/2026 के तहत धारा 9/25 आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page