सादाबाद 17 जुलाई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण और ई-ग्राम स्वराज विषय पर केंद्रित था। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को योजनाबद्ध विकास के लिए सक्षम बनाना और जनसेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जानकारी देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना गांवों के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने पंचायतों से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया, जिससे ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण मेंई प्रशिक्षक सुनील चौधरी, भूप्रकाश शर्मा और मनोरमा ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पंचायतों को गांव की वास्तविक जरूरतों का सर्वेक्षण कर प्राथमिकताओं के आधार पर वार्षिक कार्ययोजना बनानी चाहिए। इससे विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। इसके अतिरिक्त, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के प्रभावी उपयोग, योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और पंचायतों में डिजिटल कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाली विभिन्न जनसेवाओं की जानकारी भी दी। इनमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, जाति, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी जैसी सरकारी सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने इन सेवाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, एडीओ आरडी विशाल रावत, अवर अभियंता (लघु सिंचाई) संतोष कुमार, सुरेश चंद आजाद सहित विकास खंड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एक अगस्त से साथी पोर्टल के जरिए
July 17, 2026
चुनरी को लेकर सास-बहू में कहासुनी, पत्नी
July 17, 2026
ट्रेन की चपेट में आए युवक की
July 17, 2026
शराब ठेके के पास युवक पर धारदार
July 17, 2026
देर रात घर में घुसे बदमाशों ने
July 17, 2026
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम
July 17, 2026
मुरसान : संपत्ति नाम कराने का दबाव,
July 17, 2026
Weather
Hathras
11:35 pm,
Jul 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







