सादाबाद 16 जुलाई। थाना क्षेत्र के गांव नगला देवा भाग बेदई में घर की छत पर सो रहे एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दंपति और उनकी आठ वर्षीय बेटी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नगला देवा भाग बेदई निवासी राजू पुत्र बलवीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 13 जुलाई की रात करीब एक बजे हुई। उस समय वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ घर की छत पर सो रहा था। राजू के अनुसार, इसी दौरान गांव के अवधेश, पुष्पेंद्र और मानवेन्द्र पुत्रगण बलवीर सिंह, तथा सौरभ पुत्र धीरज सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला किया, मारपीट की और गाली-गलौज भी की। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित राजू ने बताया कि हमले में उसे, उसकी पत्नी और पुत्री को चोटें आईं, जिसमें पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। शोर सुनकर गांव के बलवीर सिंह पुत्र भजनलाल समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। राजू ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिससे उसका परिवार भयभीत है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भूजल संरक्षण को लेकर सरस्वती महाविद्यालय में
July 16, 2026
हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष
July 16, 2026
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अटेवा प्रतिनिधिमंडल
July 16, 2026
हाथरस के 65 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण,
July 16, 2026
हाथरस में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,
July 16, 2026
हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने
July 16, 2026
मुरसान : सीएचसी मुरसान में प्रधानमंत्री सुरक्षित
July 16, 2026
Weather
Hathras
9:36 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











