Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 जुलाई। कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग स्थित एक लाइब्रेरी के बाहर से 15 वर्ष पुरानी बाइक चोरी हो गई है। जिसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है। नगला हेमा निवासी रामभरोसी लाल ने बताया कि उनका पुत्र अजय 13 जुलाई को अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल से लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था। उसने बाइक लाइब्रेरी के सामने खड़ी कर दी थी। देर रात जब वह बाहर आया तो बाइक मौके से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। रामभरोसी लाल का कहना है कि उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में भी बाइक की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मुरसान कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page