Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 जुलाई। क्षेत्र के गांव ककरावली गांव में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान में भर्ती कराया है। वहीं, दो अन्य घायलों का उपचार उनके परिजनों द्वारा दूसरे अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल कोमल सिंह निवासी गांव ककरावली ने बताया कि आज दोपहर उनके बेटे रोहित का गांव के दो लोगों से विवाद हुआ था। कोमल सिंह का आरोप है कि जब उनके बेटे किशन और वह स्वयं रोहित को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। उनके दोनों बेटों का इलाज दूसरे अस्पताल में कराया गया है, जबकि उनका अपना उपचार सीएचसी मुरसान में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page