Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आज जनपद के परिषदीय विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील (एमडीएम) एवं दूध वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के लिए 15 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनपद के 65 विद्यालयों का भ्रमण कर मिड-डे मील की गुणवत्ता एवं दूध वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया। अधिकारियों ने विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण तथा दूध वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि सभी 65 विद्यालयों में निर्धारित एमडीएम मेन्यू के अनुसार तहरी एवं दूध का वितरण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय में कोई अनियमितता या कमी नहीं पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार जनपद के सभी निरीक्षित विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Next News :-कोर्ट की दखल के बाद लूट और जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page