Hamara Hathras

Latest News

सासनी 15 जुलाई। इगलास रोड पर आज सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, छौंड़ा गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र ओमप्रकाश सासनी से अपना कार्य पूरा कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह इगलास रोड स्थित गांव गड़ाऊ के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी लाया गया। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. पंकज ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next News :-मथुरा में केडी डेंटल कॉलेज में आयोजित हुआ चौथा आईपीएस उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन, 200 से अधिक पीजी विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page