हाथरस 15 जुलाई। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद हाथरस में 17 जुलाई को प्रातः 11 बजे महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। महिला चौपाल की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ करेंगी। महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से महिला चौपाल में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और अपनी समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों एवं राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा पर
July 15, 2026
धन कमाना बुरा नहीं, लेकिन धर्म को
July 15, 2026
सादाबाद : बाइक फिसलने से युवक, महिला
July 15, 2026
सादाबाद : सहायक आयुक्त ने किया सहकारी
July 15, 2026
सादाबाद : दो दिन से किशोर लापता,
July 15, 2026
सादाबाद : इंटर कॉलेज में टूटकर गिरा
July 15, 2026
सादाबाद : बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे
July 15, 2026
Weather
Hathras
8:57 pm,
Jul 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










