Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जुलाई। हाथरस गेट थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 2 बजे खंदारी गढ़ी निवासी उज्जवल ठाकुर उनकी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगला अलगर्जी निवासी दीपू ने उनकी बेटी को उज्जवल ठाकुर के साथ जाते हुए देखा था। दीपू ने ही इसकी जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने हाथरस गेट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page