सादाबाद 14 जुलाई । थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार तड़के सादाबाद थाना पुलिस रात गश्त कर रही थी। पुसैनी बंबा मार्ग पर हरकेश पहलवान के अखाड़े के पास तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोटरसाइकिलें मिलीं। जांच में पता चला कि एक बाइक मथुरा जनपद से और दूसरी सादाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरसंडा निवासी दिनेश पुत्र दौलतराम, योगेंद्र उर्फ छोटू पुत्र भगवत और विष्णु पुत्र जागेश उर्फ जागे के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शादी समारोहों में क्रॉकरी का काम करते हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए घर से पर्याप्त पैसे न मिलने पर उन्होंने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वे चोरी की बाइक को सुनसान जगहों पर इकट्ठा करते थे और बाद में अनजान लोगों को बेच देते थे। बिक्री से मिली रकम को वे आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक में एक एचएफ डीलक्स (UP 86 AJ 8068) और दूसरी अपाचे (UP 85 AJ 2315) शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य वाहन चोरी के मामलों की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से आगे की पूछताछ में वाहन चोरी के कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : लवकेश ने स्टेट जूनियर एथलेटिक्स
August 30, 2026
सादाबाद : बालिका को सांप ने काटा,
August 30, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 30, 2026
सादाबाद : नगला दुर्जिया के युवक की
August 30, 2026
सादाबाद : संविलियन विद्यालय से दस पंखे
August 30, 2026
सादाबाद : ससुराल आए युवक को सर्प
August 30, 2026
हसायन : वायरल प्रकोप में झोलाछाप कर
August 30, 2026
Weather
Hathras
8:36 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












