सादाबाद 14 जुलाई । क्षेत्र के गांव करकौली में मंगलवार सुबह खेत पर जा रहा एक किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गांव करकौली निवासी अमरीश त्यागी पुत्र महेश चंद्र त्यागी मंगलवार सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन उनके सिर से छू गई। तार के संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार करंट लगा और वह घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अमरीश को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और उनका इलाज जारी है। ग्रामीण बताते हैं कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार लंबे समय से जमीन से मात्र 5 से 7 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय बिजलीघर और विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही के कारण पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इन तारों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। इस मामले में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें अभी इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अवर अभियंता से पूरे मामले की जानकारी लेकर संबंधित हाईटेंशन लाइन का निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यकतानुसार तारों को ऊंचा कराया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में सपा का PDA कार्यकर्ता सदस्यता
August 30, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का
August 30, 2026
सहपऊ : उपचार के दौरान बुजुर्ग की
August 30, 2026
सामान्य अध्ययन प्रतियोगिता – 2026 में उमड़ा
August 30, 2026
नशामुक्ति महाभियान में एक लाख से अधिक
August 30, 2026
कर्ज के कन्हैया का 171वां वार्षिकोत्सव अखंड
August 30, 2026
1 सितंबर से हाथरस शहर में भारी
August 30, 2026
Weather
Hathras
8:26 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













