Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने एएनएम द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें अधिकांश कार्यों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने अति कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उनके समुचित प्रबंधन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन, प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों का टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संभव अभियान 6.0 की प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपकेंद्र चौबारा, मंगरूर, कंजोली, मई एवं धानोता की एएनएम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर सीएमओ ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों के भीतर कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page