Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 13 जुलाई । भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन के नेतृत्व में किसानों एवं क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आज तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया । प्रदर्शन के उपरांत उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से किसानों एवं आमजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है । इनमें ग्राम पंचायत बनवारीपुर के मजरा सैगला में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, नगर पंचायत पुरदिलनगर में कथित भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, थाना हसायन क्षेत्र के नगला उदधैया निवासी प्रदीप कुमार के यहां हुई लगभग 15 लाख रुपये की चोरी का शीघ्र खुलासा तथा वर्षा एवं जलभराव से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग शामिल है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) का कहना है कि सैगला क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। वहीं, पुरदिलनगर नगर पंचायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की गई है। संगठन ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है। किसान यूनियन केधरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए । वहीं दूसरी ओर पुरदिलनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा ने हमारा हाथरस को बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी विकास कार्य मानकों के अनुरूप कराई जा रहे हैं। कुछ लोग नगर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों से परेशान है और मुझे बेवजह बदनाम कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, प्रदेश महासचिव के.के. शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, जिला महासचिव डॉ. राजकुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रतिनिधि राघव यादव, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि एहसान बेग सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page