Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 13 जुलाई। क्षेत्र में आज गांव खेरिया के निकट स्थित एक बंबा से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बंबा में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page