सादाबाद 12 जुलाई। शादी समारोह में शामिल होने आई चार वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बच्ची करीब सात घंटे तक लापता रही, जिसके बाद देर रात उसका शव घर के पास स्थित पोखर से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सादाबाद के ग्राम मढ़नई में हुई। मोहल्ला देव नगर, सलेमपुर रोड निवासी सत्यवीर सिंह अपनी चार वर्षीय बेटी सोना के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में आए थे। आज को प्रवीण कुमार पुत्र युवराज सिंह की बारात जानी थी, और शनिवार को भात व अन्य मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सोना अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले शादी वाले घर और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों की मदद से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश में जुट गई। देर शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती गई। रात करीब नौ बजे शादी वाले घर के पास स्थित एक पोखर में बच्ची का पैर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत सोना को पोखर से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग मानते हैं कि घर के निकट पोखर थी निश्चित रूप से बालिका का पैर फिसलने के कारण वह पोखर में गिर गई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बालिका का शव पोखर में मिला है। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल
July 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक रावत अखिल भारतवर्षीय
July 12, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 12, 2026
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को लेकर सराफा कारोबारियों
July 12, 2026
डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया बने शर्मा गुट
July 12, 2026
स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से अभिभावक
July 12, 2026
देशभर की साइबर ठगी का पैसा हाथरस
July 12, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 25
July 12, 2026
Weather
Hathras
10:00 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











