Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जुलाई।  वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत संचालित ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में आज को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर में कदम्ब, इमली एवं कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर समाज में भी इसका संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page