Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों द्वारा तीन भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रिंकू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 9 जुलाई की शाम वह अपने भाइयों रवि और सतेंद्र के साथ गली में खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के राम, आकाश, सचिन और गब्बर हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और रवि व सतेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे रिंकू के साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में रिंकू और उसके दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page