Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 11 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत हाथरस जनपद के सिकंदरा राव प्रखंड में पुरानी तहसील रोड स्थित गौशाला में स्वच्छता एवं गौसेवा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के सह जिला संयोजक लकी शर्मा ने किया, जिसमें प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा भाव का परिचय दिया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर की व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान दिया। साथ ही गौवंश को हरी सब्जियां खिलाकर गौसेवा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है और प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि सेवा सप्ताह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं। गौसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनहितकारी कार्य संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक सेवा गतिविधियों में भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएं तथा राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और गौमाता की सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी अभियान की सराहना करते हुए संगठन के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page