Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सिकंद्राराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने आज को बिसाना स्थित तरुण कोल्ड स्टोर परिसर में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, वरिष्ठ लिपिक नूतन रानी, डॉ. तरुण प्रताप राणा, ओजवीर सिंह राणा, मोनू राणा, भूपेंद्र सिंह राणा, महावीर सिंह बाबा, दीनमुहम्मद, राजीव गांधी, राहुल परमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page