Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ओढ़पुरा द्वितीय लाल बहादुर के निर्देशन में आज विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय चंदपा के अंतर्गत उपकेंद्र चंदपा से संबद्ध ग्राम महमूदपुर ब्राह्मणन में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 9.44 लाख रुपये के बकाया बिल वाले 24 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन विच्छेदित (डिस्कनेक्ट) किए गए। वहीं जांच के दौरान 6 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान 22 उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) में वृद्धि की प्रक्रिया भी शुरू की गई। बिजली विभाग ने बताया कि उपरोक्त सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने तथा अवैध रूप से विद्युत उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि जनपद में बिजली चोरी एवं बकायेदारों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page