Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । माहेश्वरी महासभा की जिला इकाई के गठन को लेकर आज शहर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के राम राज्य कार्यालय में दोपहर 1 बजे संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी को माहेश्वरी महासभा, हाथरस का जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया माहेश्वरी महासभा द्वारा नियुक्त प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक योगेश माहेश्वरी की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष चुने जाने पर सभा के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने रामकुमार माहेश्वरी का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

बैठक में महासभा की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें विमल माहेश्वरी एवं संदीप माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, गिरीश भट्टर को मंत्री, राजेंद्र सूफी को संगठन मंत्री, राजीव राठी को कोषाध्यक्ष तथा अतुल दीवान को संयुक्त मंत्री चुना गया। इस अवसर पर श्याम मुरारी माहेश्वरी, रोहित गोदानी, उमेश जाजू बजाज, संदीप माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, विमल कुमार माहेश्वरी, राजेंद्र माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल सारदा, राजीव राठी, प्रमोद कुमार माहेश्वरी, अतुल प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. दिनेश झवर, अरुण बजाज, गिर्राज बिसानी, गिरीश कुमार माहेश्वरी एवं रमेश चंद्र माहेश्वरी सहित माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page