Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में जोर-शोर से शुरू हो गई है। महाविद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं प्रवेश काउंसिलिंग के लिए पहुंच रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार काउंसिलिंग का समय प्रात 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें प्रवेश संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की अंकतालिकाओं की मूल प्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी), चरित्र प्रमाण-पत्र (सीसी) तथा जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) साथ लाना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर काउंसिलिंग नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश देना संभव नहीं होगा। इसलिए सभी इच्छुक छात्राएं समय रहते महाविद्यालय पहुंचकर अपनी काउंसिलिंग एवं प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, ताकि प्रवेश से वंचित न रह जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page