हाथरस 04 जुलाई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी की जिला इकाई द्वारा आज अलीगढ़ रोड स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला में कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्रजक्षेत्र प्रभारी मनोज शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरेली जिलाध्यक्ष आरेन्द्र मिश्रा ने पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। बरेली मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य केशव शंकर एवं रजत मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद हाथरस जनपद के विभिन्न पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने क्रमवार अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा हाथरस के उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा राणा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्राची उपाध्याय, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, अतुल पंडित, जिला उपाध्यक्ष भोला पंडित, युवा मोर्चा जिला मंत्री शुभम अग्निहोत्री, सादाबाद नगर अध्यक्ष सौरभ गौतम, कृष्ण सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकरे, ललित शर्मा, कपिल शर्मा, विपिन कुमार, यश पचौरी सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।


























