Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर दबंगों द्वारा पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव सोखना निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनका पुत्र देवेंद्र कुमार घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के प्रशांत कुमार, जितेंद्र कुमार उर्फ मूला और रामगोपाल वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगे। आरोप है कि देवेंद्र द्वारा रुपये देने से मना करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से उसके हाथ और पैर पर वार किए, जिससे वह घायल हो गया। देवेंद्र की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। जाते समय आरोपी पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना हाथरस गेट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next News :-पदोन्नति प्राप्त 158 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page